पृथ्वीराज चौहान की मनाई जयंती
बलिया, मई 20 -- नगर। नगर चौक पर मंगलवार की देर शाम पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर चौहान समाज महासंघ के सदस्यों ने माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने अदम्य साहस और वीरता से देश की रक्षा की और इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर ओम प्रकाश चौहान, वीर बहादुर चौहान, दिनेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.