जौनपुर, मई 26 -- जौनपुर, संवाददाता। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर रविवार की शाम शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व व अध्यक्षता परविंद चौहान ने किया।

कार्यक्रम की जानकारी मुराजगंज तिराहा से निकाली गई शोभायात्रा का शहर में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा नईगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, जोगियापुर, ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, कटघरा, कलीचाबाद होते हुए मुरादगंज तिराहे पर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।

मुख्य अतिथि का संबोधन समापन के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र रहे। उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वह शब्द भेदी वाण के मालिक और हिंदुत्व के प्रणेता रहे। जिला पंचायत सदस्य बाघ सिंह चौहान ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने हिंदुत्व की रक्ष...