गोरखपुर, मई 17 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। पृथ्वीराज चौहान जयंती पर पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसगांव में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान समाजसेवी राजन सिंह राजपूत एवं सूर्य प्रताप सिंह एडवोकेट द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच फल, चॉकलेट एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन, वीरता एवं राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य मांडवी सिंह ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। सहायक अध्यापक अनूप सिंह ने भी बच्चों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। यह भी पढ़ें- जन्म जयंती पर याद किए पृथ्वीराज चौहान इस अवसर पर गौरव सिंह एडवोकेट, वि...