सहरसा, फरवरी 5 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सरडीहा गांव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भव्य अश्वारोही प्रतिमा स्थापना को लेकर 7 फरवरी को शिलान्यास सह नागरिक अभिनंदन समारोह होगा। प्रतिमा का शिलान्यास पूर्व सांसद आनंद मोहन के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिवहर की सांसद लवली आनंद, विशिष्ट अतिथि सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह, नवीनगर के विधायक चेतन आनंद रहेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए किया जा रहा है। आयोजन समिति एवं समस्त सरडीहा ग्रामवासियों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.