मऊ, मई 1 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट विकासखंड क्षेत्र के इब्राहिमाबाद स्थित एक मैरिज हॉल में शुक्रवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में समारोह के संयोजक संतोष चौहान ने ऊर्जा मंत्री को पूथ्वीराज का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। ऊर्जा मंत्री ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वरिष्ठ अतिथि सत्यदेव चौहान ने भी अपने संबोधन में सम्राट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और समाज को एकजुट होकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.