पृथ्वीराज चौहान का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत
बोकारो, मई 16 -- दुग्दा स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान पार्क में सम्राट पृथ्वीराज की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ गुरुवार की रात मनाई गई। अध्यक्षता विद्या सागर हाई स्कूल के प्राचार्य सह ट्रस्ट के अध्यक्ष एसपी चौहान एवं संचालन ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष संत चौहान ने किया। इस अवसर पर पर उपस्थित सभी ने सम्राट पृथ्वीराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह प्राचार्य एसपी चौहान ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। साथ ही सम्राट के जीवन को प्रेरणा का श्रोत बताया। उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत है। यह भी पढ़ें- महापुरुष स्मारक समिति न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.