शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नेचर बायो फूड्स कलान किसान परियोजना के तहत पांच कंप्यूटर प्रदान किए गए। इसका उद्घाटन उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कृष्ण पाल सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष वीरभान, इको लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष नवरत्न सिंह और नेचर बायो फूड्स के क्षेत्रीय प्रबंधक रवि राजौरा मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आधुनिक समय की आवश्यकता है। प्रधानाध्यापक एराज मियां ने सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान कंप्यूटर शिक्षिका विभा शर्मा, राजवीर सिंह, नक्षत्र पाल, अंकित गुप्ता व अभिभावक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के लिए एराज मियां की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.