कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुबरियापुर के अंतर्गत आने वाले पृथ्वीपुर में पायका खेल मैदान की बदहाल स्थिति ग्रामीणों और युवाओं के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। शासन से बजट मिलने के बाद मैदान से मिट्टी हटाने का कार्य तो कराया गया, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई, जिससे मैदान अधूरा ही पड़ा हुआ है। वर्तमान में इस खेल मैदान का उपयोग खेल गतिविधियों के बजाय जानवर चराने के लिए हो रहा है। खेल मैदान के अभाव में गांव के युवाओं को निजी संसाधनों या खेतों में खेलना पड़ रहा है, जिससे उनमें निराशा का माहौल है। युवाओं ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान बबलू बाथम ने बताया कि पायका खेल मैदान के पक्के निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.