वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन का शुक्रवार को गठन करने के साथ ही पृथ्वीपाल सिंह को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। बैंक कालोनी (सिगरा) स्थित नए कार्यालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक में जितेंद्र सिंह वर्मा को यूपी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में समाज के कल्याण के लिए योजना बनाने तथा जल्द शपथ ग्रहण समारोह का निर्णय हुआ। इस अवसर पर दीपक वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, राजीव वर्मा, दिलीप सोनी, विनोद वर्मा, अमित सेठ, अविनाश सेठ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.