पृथला में रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम होगा
फरीदाबाद, मई 20 -- पलवल,अभिषेक शर्मा। जिला प्रशासन की ओर से 26 मई मंगलवार को गांव पृथला में रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सायं पांच बजे खंड पृथला के कोली भवन में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर समाधान करवाएंगे। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह किसी एक गांव में रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी और गांव की समस्याएं रखने की अपील की। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.