फरीदाबाद, मार्च 7 -- धनंजय चौहान, पलवल/नूंह। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना के तहत पलवल के पृथला से जिला नूंह के धुलावट के बीच नई दोहरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच लॉजिस्टिक्स की आवाजाही भी बेहद सुगम हो जाएगी।फरीदाबाद मंडल के जिला पलवल से जिला सोनीपत तक हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण किया जा रहा है। इसमें पलवल स्थित पृथला स्टेशन पर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और इंडियन रेलवे से कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी है। यहां दोनों रेल मार्गों का जंगशन बनाया जाएगा। 126 किमी से अधिक लंबे इस प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण (67 गांवों में 665 हेक्टेयर) और सिविल कार्य प्रगति पर हैं। परियोजना के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.