महोबा, मई 27 -- महोबा, संवाददाता। राजनैतिक दलों के द्वारा विधान सभा 2027 की तैयारियां तेज कर दी गई है। लोक जनशक्ति पार्टी के समीक्षा बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की अपील की गई। बैठक में बुंदेलखंड के विकास के लिए पृथक राज्य की मांग को हवा दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पृथक राज्य से बुंदेलखंड के विकास का द्वार खुलेगा।बुधवार को शहर के एक गेस्ठ हाउस में लोक जनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक में शिरकत करने पहुंचे बिहार के महासचिव पंकज पांडे ने कहा कि पृथक राज्य की मांग वर्षो पुरानी है। बुंदेलखंड में खनन संपदा के जरिए करोड़ों का राजस्व एकत्र हो रहा है। वर्षो से पृथक राज्य की मांग उठाई जा रही है।अगर सरकार में उनकी हिस्सेदारी हुई तो विधायक सदन में पृथक राज्य की मांग को जोरदार तरीके से उठाने का काम करेंगे। पृथक राज्य से बुंदेलखंड के विका...