बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने कहा है कि जब तक बुंदेलखंड के सभी सांसद और विधायक बुंदेलखंड की जनता के साथ रोड पर नहीं उतरेंगे तब तक बुंदेलखंड को एक अलग राज्य (स्वतंत्र राज्य) बनाना बहुत ही मुश्किल होगा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विभाजित यह क्षेत्र खनिज संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद विकास में बहुत ही पीछे है। अलग राज्य बनने से स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग और त्वरित विकास होने की उम्मीद है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से अपनी विशिष्ट चंदेला और बुंदेला पहचान रखता है। अपनी सरकार होने से राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना 1989 से सक्रिय है। उत्तर प्रदेश के सात जिले और मध्य प्रदेश के छह जिले मिलाकर एक अलग बुंदेलखंड राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.