झांसी, मार्च 26 -- बुंदेलखंड क्रांति दल द्वारा झांसी महानगर में घर-घर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया। इस दौरान अलीगोल खिड़की बाहर, एवन कॉलोनी, सुपर कॉलोनी, सलीम बाग एवं गुलाम गौस खां पार्क क्षेत्र में व्यापक रूप से जनसंपर्क किया गया तथा जनता को पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लाभ बताए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत नूर अहमद मंसूरी के निवास पर वार्ड कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया। सभाओं को संबोधित करते हुए सत्येन्द्र ने कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने से क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, पानी एवं विकास की समस्याओं का समाधान संभव होगा। इस अवसर पर नईम मंसूरी, कालीचरण श्रीवास, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, अतीक अहमद, जगदीश विश्वकर्मा, नबी अहमद, राजकुमार विश्वकर्मा, अंकुर मिश्रा, आकाश तिवारी, सुलभ अग्रवाल, आनंद प्...