बागेश्वर, मार्च 29 -- पृथक विकासखंड की मांग को लेकर कांडा कालिका मंदिर में क्रमिक अनशन व महातपस्या सातवें दिन भी जारी है। रविवार को राजेंद्र राम, एडवोकेट महीप किशोर, पूर्व प्रधान भगवत राम क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन को समर्थन देने भूपेंद्र कोरंगा भी पहुंचे। उन्होने भी इस आंदोलन को जायज बताया। विकासखंड स्थापना को लेकर शासन प्रशासन की ओर से सकारात्मक प्रयास नहीं हो रहे हैं। इस कारण क्षेत्र का विकास भी रुक रहा है। लोग आंदोलन की राह पर हैं। इस आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर हीरा सिंह कर्म्याल, किशोरी लाल वर्मा, रूप सिंह माजिला, बंशीधर कांडपाल, हेम कांडपाल, धनी राम, नवीन रौतेला, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.