पृथक ब्लॉक की मांग को आर-पार की चेतावनी
बागेश्वर, मार्च 30 -- कांडा को पृथक ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर कालिका मंदिर परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में आंदोलन स्थल पर पहुंचे। सोमवार को ईश्वर सिंह धपोला और मोहन सिंह धपोला अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पृथक ब्लॉक की मांग पूरी न होने से क्षेत्रवासियों को छोटी प्रशासनिक इकाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी 500 से 1000 रुपये खर्च कर बागेश्वर जाना पड़ता है। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1952 से क्षेत्रवासी पृथक ब्लॉक की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कांडा क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है। पहले विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.