बगहा, दिसम्बर 27 -- बेतिया, कार्यालय संवाददाता। पूस में पाला पड़ना शुरू हो हो गया है। इससे चंपारण समेत उत्तर बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थिति यह है कि रात जैसी ठंड दिन में भी महसूस हो रही है। कारण कि रात से दिन का तापमान मात्र 2.4 डिग्री अधिक है। शनिवार को पश्चिम चंपारण जिले का अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक तो तापमान कम ऊपर से नौ किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से चल रही तेज पछिया हवा रही-सही कसर पूरी कर दे रही है। दिन में बाहर निकलने पर जैकेट-स्वेटर समेत गर्म कपड़े जवाब दे रहे हैं। लोगों को भीषण ठंड का एहसास हो रहा है। डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पश्चिम चंपारण में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.