समस्तीपुर, अगस्त 20 -- पूसा। सीआरआईपीएस, पटना, रायथू साधना समिति, आंध्र प्रदेश एवं जीविका, समस्तीपुर की संयुक्त टीम ने पूसा के बिशुनपुर बथुआ एवं मलिकौर गांवों का क्षेत्र भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान किसानों, ग्राम संगठनों एवं जीविका के सामुदायिक कार्यकर्ताओं से संवाद कर खेती की वर्तमान स्थिति, उत्पादन लागत एवं प्राकृतिक खेती की संभावनाओं पर चर्चा की। टीम ने देखें, समझें, प्रयोग करें और परिणाम के आधार पर विस्तार करें की कार्य पद्धति अपनाने पर बल दिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चयनित किसानों के खेतों पर जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, आच्छादन, मिश्रित खेती एवं फसल विविधीकरण जैसी विधियों का प्रयोग कर लागत, फसल की स्थिति एवं उत्पादन के परिणामों का आकलन किया जाएगा। बीपीएम इंद्र कुमार कांति ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य किसानों के खेतों पर प्राकृतिक...