समस्तीपुर, जून 20 -- पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन रेलवे गुमती (66एस) के निकट शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के दौरान महिला रेलवे लाईन पार करने का प्रयास कर रही थी। रेलवे पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 9.25 में हुआ। घटना के संदर्भ में बताया कि दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस (02569) अप लाईन पर आ रही थी। इस दौरान महिला चपेट में आ गई। घटना के बाद काफी लोग घटनास्थल पर जमा हो गये। इस दौरान जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। यह भी पढ़ें- पूसा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत रेलवे पुलिस के अनुसार शाम तक महिला की पहचान नही हो सकी थी। घटना को लेकर अलग-अलग चर्चा हो रही थी।

हिंदी हिन्दुस्त...