पूसा बाजार में पुलिया निर्माण की प्रक्रिया शुरू
समस्तीपुर, मई 4 -- पूसा। पूसा बाजार में स्लुईस गेट के निकट पुलिया के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को उसके दोनों छोड़ की दिवाल को तोड़कर सड़क की घेराबंदी कर दी गई। जल्द ही इसके निर्माण की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि महीनों पूर्व पूसा के बोस कंपनी चौक से बाजार के मुख्य चौराहा तक की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य किया गया था। लेकिन बीच का पुलिया का निर्माण कार्य नहीं हो सका था। जिसके कारण यह स्थल एक्सीडेंटल जोन बन गया था। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से बीते दिन तक कई लोग दुर्घटना ग्रस्त हो गये थे। मौजूद लोगों की मानें तो घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। आम जन की समस्याओं को देखते हुए हिन्दुस्तान अखबार ने इसे अपने 19 अप्रैल के अंक में पूसा बाजार की पुलिया बनी एक्सीडेंटल जोन शीर्षक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.