समस्तीपुर, अप्रैल 19 -- पूसा। पूसा बाजार में स्लूईस गेट के निकट एक्सीडेंटल जोन बना पुलिया के निकट एक समाजसेवी ने रविवार को मिटटी भरवा कर वाहन चालकों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार बाजार के पुलिया के निकट लगातार जारी दुर्घटना को लेकर हिन्दुस्तान अखबार ने रविवार के अंक पूसा बाजार की पुलिया बनी एक्सीडेंटल जोन शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद विभाग के लोगों में संवेदना तो अब तक नहीं जागी। लेकिन स्थानीय समाजसेवी पंकज भारती ने अपनी ओर से मिटटी की व्यवस्था कर मुख्य सड़क के दोनों छोड़ पर मिटटी डलवा दिया। गांव के कौशल चौधरी ने बताया कि इससे राहगीरों खासकर वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि उन्होंने अविलंब इस दिशा में विभागीय पहल की मांग की है। जिससे स्थाई निदान मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.