समस्तीपुर, मार्च 20 -- पूसा। पूसा थाना पुलिस ने हरपुर भुसकौल गांव से 68 बोतल शराब(करीब 23 लीटर) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित हरपुर पूसा गांव के महेश्वर झा का पुत्र कमलेश झा उर्फ कमली बताया गया है। पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से चार बोतल शराब डिलेवरी देने जा रहे आरोपित को गिरफ्तार किया गया। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपित की निशानदेही पर घर के पीछे गढ़े में प्लास्टिक के टंकी से अन्य शराब बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार इसमें 375 एमएल का 54 बोतल एवं 180 एमएल का 14 बोतल शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रेतर कारवाई के लिए आरोपित को कोर्ट भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...