समस्तीपुर, मार्च 2 -- पूसा।वैनी बाजार निवासी व जदयू के प्रदेश नेता सचिन कुमार के आवास पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में घटनास्थल से पुलिस ने जिन्दा व खोखा बरामद किया है। पुलिस सचिन कुमार के आवेदन के आधार पर जांच मंे जुट गई है। आरोप है वे रविवार की रात मित्र गजेन्द्र कुमार के साथ एक शादी समारोह से रात करीब 12 बजे अपने आवास पर लौटे। लौटने के कुछ देर बाद उन्हें दो धमाके की आवाज सुनाई दी। लेकिन वे पटाखे की आवाज मान बाहर नहीं निकले। सुबह घर से निकलने पर परोसी अनिकेत कुमार एवं अनिल कुमार सिन्हा व परिवार के लोगों ने रात में गोलीबाड़ी किये जाने व बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त किये जाने की जानकारी दी। इस दौरान 3-4 जिन्दा कारतूस देख कर पुलिस को सूचना दी गई। जिसे वैनी पुलिस ने जब्त कर लिया। बाद में पता चला कि रात को उन्हें छोड़ कर...