पूसा के दिघरा में युवक का शव बरामद, बाइक दुर्घटना में मौत की आशंका
समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- पूसा। पूसा थाना के दिधरा गांव में मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। पूसा के दिघरा चौक-मलिकौर गांव जाने वाली मुख्य सड़क के बीच हुई घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये। सूचना पर पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में अनि बादल कुमार, शनि कुमार सदल-बल मौके पर पहुंचे एवं पंचनामा तैयार का शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान पूसा प्रखंड के दक्षिण हरपुर पूसा पंचायत के वार्ड 8 निवासी सुधीर कुमार राय के पुत्र कुंदन कुमार (25) के रूप में की गई है। युवक पूसा कृषि विवि परिसर स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। जबकि उसके पिता विवि में कार्य करते हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो वह सोमवार की रात अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.