समस्तीपुर, अगस्त 21 -- पूसा। वैनी थाना पुलिस ने चंदौली जमुआरी नदी के किनारे से करीब 99 कार्टन शराब बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को अहले सुबह छापेमारी की गई। जहां रखे शराब को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि इस दौरान 866.475 लीटर शराब बरामद की गई है। कारोबारी को चिन्हित करने की दिशा में प्रयास जारी है। इस मामले में केस दर्ज की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...