समस्तीपुर, मार्च 7 -- पूसा। प्रखंड के 5 पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। इस दौरान पहले दिन कुल 44 उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें पैक्स अध्यक्ष के 8 उम्मीदवार शामिल हैं। शेष सदस्य पद के प्रत्याशी बताये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार चंदौली पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार झा समेत कुल 12 उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं धोवगामा से मनोहर कुमार ठाकुर समेत कुल 8 उम्मीदवार, गंगापुर पंचायत में अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार एवं श्याम कुमार चौधरी समेत कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इधर चकले वैनी पंचायत से अध्यक्ष पद के 4 उम्मीदवार समेत कुल 12 ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कुबौलीराम पंचायत से एक भी उम्मीदवार ने पहले दिन नामांकन पत्र दाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.