पूसा के कुबौलीराम में कटे चंदन के पेड़ को दिखाते पीड़ित
समस्तीपुर, मई 18 -- पूसा, निज संवाददाता। पूसा के वैनी थाना क्षेत्र के कुबौलीराम पंचायत निवासी स्व. ज्ञान शंकर प्रसाद सिंह के पुत्र श्याम किशोर सिंह का लाखों की बेसकीमती श्वेत चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। खबर फैलते ही सोमवार की सुबह काफी लोग मौके पर जमा हो गये। इस दौरान वैनी थाना को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- पूसा के कुबौलीराम से लाखों के चंदन के पेड़ काट ले गएचोरी की घटना इस संदर्भ में पीड़ित श्याम किशोर सिंह ने वैनी थानाध्यक्ष के नाम आवेदन दिया है। जिसमें आरोप लगाया है कि रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर के सामने से चंदन के दो पेड़ों की चोरी की। इस दौरान दो अन्य पेड़ों का तना काटकर ले गये। जबकि एक पेड़ को काट कर गिरा दिया। चोरी व नुकसान हुए लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख बताई गई है।समुदाय पर प्रभाव श्याम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.