पूल पार्टी में महिलाओं ने मचाया धमाल
मथुरा, अप्रैल 28 -- मथुरा। जेसीआई पंखुरी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फार्म पर आयोजित फूल पार्टी में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान विभिन्न खेलों का आनंद लिया। पूल पार्टी में राखी, नैना, सोनल और शिल्पी जैसे प्रतिभागियों ने गेम्स में जीत हासिल की। डांस और म्यूज़िक के साथ सब लोग एक अलग ही दुनिया में खो गए। ठंडी-ठंडी सोडा शिकंजी और बर्फ के गोलों ने कुछ देर के लिए हिल स्टेशन जैसी ताज़गी का एहसास करा दिया। पानी के अंदर वॉलीबॉल खेलते हुए सब फिर से बच्चे बन गए। इस मौके पर प्रेसिडेंट देवांगी खंडेलवाल के साथ-साथ परिधि, दीपिका, कंचन, रीतिका, सुरभि, मीनल और अर्चना ने अपनी उत्साहपूर्ण मौजूदगी से पार्टी में चार चांद लगा दिए और माहौल को खुशनुमा बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.