अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। अंकुर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कक्षा नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के बच्चों के लिए विशेष पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन एवं खेलपूर्ण वातावरण प्रदान करना रहा। प्रधानाचार्या ममता द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों को सकारात्मक, आनंदमय एवं रचनात्मक वातावरण देने के लिए प्रयासरत है, जिससे बच्चे सीखने के साथ-साथ विद्यालयीन गतिविधियों का भी आनंद उठा सकें। पूल पार्टी के दौरान बच्चों ने पानी में विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर रीना अग्रवाल, अनीता सिंह, हेमलता अग्रवाल, रश्मि गुप्ता एवं भावना शर्मा भी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...