नई दिल्ली, मार्च 4 -- पूल पार्टी, पिकनिक या फिर चलते-फिरते म्यूजिक का मजा लेने के लिए स्पीकर तलाश रहे हैं, तो JBL का नया स्पीकर आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। जेबीएल ने चुपके से नए JBL GO 5 स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। यह स्पीकर जाने-पहचाने गो डिजाइन पर बना है, लेकिन इस बार ब्रांड इसमें कुछ अच्छे अपग्रेड कर रहा है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है। डिजाइन में ज्यादा कुछ नहीं बदला है। GO 5 का साइज कॉम्पैक्ट, ब्लॉक जैसा है, जिसका साइज 101x77.4x43 एमएम है और वजन लगभग 230 ग्राम है। यह इतना छोटा है कि आप इसे जेब में रखकर कहीं भी जा सकते हैं या बैग में रखकर भी ट्रैवल सकते हैं। इसमें एम्बिएंट लाइटिंग भी की गई है। यह स्पीकर डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी आप इसे बेझिझक पूल पार्टी के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।JB...