कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक रावतपुर में 157 छात्रों के चेहरे खुशी से चमक उठे। पूल कैंपस में साक्षात्कार के बाद उनका चयन नौकरी के लिए कर लिया गया। खास बात यह है कि छात्रों को देश-विदेश की नामचीन कंपनियों में काम करने का मौका मिला है। यूएसए बेस्ड कंपनी जो टेलीकॉम उपकरणों की रिपेयरिंग और ऑफ्टर सेल्स सर्विस का काम करती है। इस कंपनी ने 2.1 लाख के वार्षिक पैकेज पर 30 अभ्यर्थियों का चयन किया। इसी प्रकार चेन्नई की एक कंपनी ने 2.5 से 3.2 लाख के वार्षिक पैकेज पर 72, नोएडा स्थित एक कंपनी ने 2.2 लाख वार्षिक पैकेज व यात्रा भत्ता की सुविधा देते हुए 55 अभ्यर्थियों का चयन किया। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने बताया कि पूल कैंपस में हमीरपुर, औरैया, बदायूं, राठ, लखनऊ, बिंदकी, प्रयागराज, फतेहपुर, झांसी, घाटमपुर, लखीमपुर...