पूर्व PM इंद्र कुमार गुजराल के बेटे से 7.8 करोड़ रुपये की ठगी, जानिए कैसे निकलवाई रकम
नई दिल्ली, जून 19 -- देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल के साथ करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने नरेश गुजराल की फोटो का इस्तेमाल कर उनके कर्मचारी को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा और करीब 7.8 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। जालसाजों ने गुजराल के कर्मचारी से कहा कि वे एक महत्वपूर्ण मीटिंग में व्यस्त हैं और तत्काल इस खाते में रकम ट्रांसफर करनी है। पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ठगी गई रकम में से करीब चार करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में भाई-बहन और जीजा की तिकड़ी ने 400 लोगों को ठगा, सरगना है इंजीनियरऐसे हुआ ठगी का खुलासा इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पूर्व सांसद नरेश गुजराल के कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.