पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने उठाया सवाल तो जागा प्रशासन, स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हुआ
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- यूपी की पूर्व IAS दिव्या मित्तल के सवाल उठाने के बाद मिर्जापुर जिला प्रशासन जाग गया है। लहुरियादह गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया। पूर्व आईएएस दिव्या ने मंगलवार को एक्स पर वीडियो जारी कर लहुरियादह गांव में स्वीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय का तीन वर्ष बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने पर सवाल उठाए थे। लहुरियादह गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू हो गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को लहुरियादह गांव गए बीईओ हलिया प्रकाश चंद्र यादव व गांव के कौशलेंद्र कुमार गुप्ता की देखरेख में उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए आवंटित भूमि की नापी कराई गई। इसके बाद नींव की खुदाई शुरू करा दी गई। प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह प्रधानाध्यापक गंगा शंकर ओझा की देखरेख में विद्यालय भवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.