पूर्व CJI चंद्रचूड़ खुद को बहुत महान समझते थे, वकील भड़के; SC के राज खोले
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- भारत के वरिष्ठ वकीलों में शुमार दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में कई जजों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को लेकर कहा है कि वह खुद को उदारवादी मानते थे, लेकिन किसी महिला को मौका नहीं दिया। साथ ही उन्होंने अलग मुद्दे पर कहा कि कोर्ट में भ्रष्ट वकीलों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि अमीरों ने न्याय व्यवस्था को हाईजैक कर लिया है। लाइव लॉ के अनुसार, दवे ने कहा, 'न्यायपालिका में 48 साल तक वकील रहने के नाते मैं कह सकता हूं कि न्यायपालिका में कुछ बेहतरीन जज रहे हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में इतने भ्रष्ट जज भी रहे हैं कि अब मुझे उनकी गिनती भी याद नहीं रही।' उन्होंने कहा, 'मैं गिनती भूल चुका हूं और उन्होंने न्याय को सचमुच बहुत नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि न्याय इंसानों की ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.