लखनऊ, जुलाई 9 -- पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के घर पर लखनऊ में बुधवार को हुई छापेमारी में विजलेंस टीम को छिपी तिजोरियों में सोना-चांदी भरा मिला है। घर में दो बड़ी तिजारियां मिली हैं। इनमें एक तिजोरी दीवार के पीछे और दूसरी अलमारी के पीछे छिपा कर रखी गई थी। तिजारियों को इस तरह से छिपाकर रखा गया था कि उन पर किसी की नजर न पड़ सके। इन तिजोरियों में सोना-चांदी भरा था। वहीं नोटों के कई बंडल बेड के भीतर से भी बरामद किए गए। उनके घर से कुल 13 किलो सोना और 1.62 करोड़ कैश मिला है। अभी तक उनकी 35 करोड़ की संपत्ति का पता चला है।संभागीय निरीक्षक रहते हुए लगा था भ्रष्टाचार का आरोप ललित कुमार पर परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पद पर तैनात रहने के दौरान 2020 में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा था। तब कानपुर में तैनात रहे ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्ट...