अयोध्या, दिसम्बर 27 -- अयोध्या संवाददाता। भारतीय सेना में 24 वर्ष की सेवा देकर हवलदार पद से रिटायर हरिश्चंद्र सिंह का शुक्रवार को मध्य रात्रि बाद पैतृक गांव में निधन हो गया। वह पुराकलंदर थाना क्षेत्र के गयासपुर के निवासी थे। हवलदार हरिश्चंद्र सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका भरतकुंड में अंतिम संस्कार हुआ। निधन की खबर पर डोगरा रेजीमेंट सेंटर से आई सैनिकों की गार्ड टीम ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। उनके दत्तक पुत्र को राष्ट्रीय तिरंगा भेंट किया। अंतिम सलामी के बाद दत्तक पुत्र कुलदीप सिंह ने मुखाग्नि दी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की अयोध्या इकाई में सक्रिय थे, पूर्व हवलदार के निधन पर संगठन के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। अंतिम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.