घाटशिला, अप्रैल 28 -- बहरागोड़ा।झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी के आवासीय कार्यालय में ओड़िया प्रदेश गठन आंदोलन के अग्रणी नेता मधुसूदन दास की 178वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने कहा कि मधुसूदन दास ओड़िशा के निर्माण और समाज सुधार के महान पुरोधा थे। उन्होंने अपने जीवन को जनता की सेवा, सामाजिक जागरूकता और क्षेत्रीय पहचान को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में जीत वाहन राउत, राजीव रथ, रबी दे, हुकुम महतो, मुना दास, कालू साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.