हल्द्वानी, जनवरी 6 -- लालकुआं। हल्दुचौड ग्राम किशनानवाड़, गंगापुर कबड़वाल निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. मथुरा दत्त कबड़वाल की पत्नी मोहनी देवी के निधन पर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। यशपाल आर्य ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि स्वर्गीय मोहनी देवी का जीवन सादगी व संस्कारों से परिपूर्ण रहा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व प्रधान उमेश चंद्र कबड़वाल, नाती हिमांशु कबड़वाल, आशीष कबड़वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश दुमका, दयाकिशन कबड़वाल, कैलाश चंद्र बमेटा, महेश शर्मा, नंदकिशोर गरवाल, भुवन कबड़वाल, कमलेश बमेटा, नंदाबल्लभ कबड़वाल, शंकर जोशी, इंदलाल आर्या, पूरन कपिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.