पूर्व सैन्य अधिकारी पर हमला कर जबरन कुत्ता उठा ले गए बदमाश
नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नजफगढ़ इलाके में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर जाकर उनके साथ बदसलूकी और पालतू कुत्ते को जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश कुमार अत्री ने कई शिकायतें देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद अब बाबा हरिदास नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार अत्री अपने परिवार के साथ लोकेश पार्क, आरजेड-43 में रहते हैं। वे असम राइफल्स से वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं। अपने बयान में अत्री ने बताया कि 9 जनवरी 2026 की रात करीब 1:30 बजे रेनू, परनव और उनके साथी उनके घर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर शोर-शराबा, गाली-गलौज और धमकी दी। घटना का वीडियो घर के कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जिसे उन्होंने पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.