अलीगढ़, अगस्त 8 -- अलीगढ़। भारतीय पूर्व सैनिक स्वयं सेवक संघ ने धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि बिजली विभाग में एसएसओ की 60 साल तक की नौकरी होती है, उसे 55 वर्ष पर क्यों हटाया जा रहा है। फेश अटेंडेंस खत्म की जाए समेत अन्य मांगे कीं। ज्ञापन देने वालों मं उपाध्यक्ष प्रताप सिंह सेंगर, ग्रुप कैप्टन प्रभारी श्याम वीर सिंह, कोषाध्यक्ष विशन सिंह, सचिव जयवीर सिंह, मीडिया प्रभारी नेत्रपाल सिंह सेंगर शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...