लखनऊ, मार्च 26 -- आशियाना में एक पूर्व सैनिक को जालसाज ने दिल्ली हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर 75 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने साइबर सेल और बैंक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित ने आशियाना थाने में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। रतन खंड प्रियम क्रासिंग प्लाजा के निकट रहने वाले रामकुमार आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार हैं। पीड़ित ने बताया कि बीते 3 मार्च की शाम उनके पास एक नंबर से फोन आया। फोन को पीड़ित के बेटे ने रिसीव किया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को दिल्ली हाईकोर्ट का अधिवक्ता अनिल सिंह बताया और उनके बेटे से कहा कि दिल्ली में आपके पिता का केस देख रहा हूं। पैसों की जरूरत है बारकोड भेज रहा हूं। 75 हजार रुपए ट्रांसफर कर दो। फोन करने वाले ने उसे अपने पिता से बात करने को कहा। पीड़ित का आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.