प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व सैनिक से बदसलूकी और नैनी थाने में हंगामे के मामले में गुरुवार को डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने चौकी प्रभारी समेत दो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की एसीपी करछना के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। इसके पहले पूर्व सैनिकों ने गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा से मिलकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।पूर्व सैनिक दिलीप कुमार ने 27 मार्च को आरोप लगाया था कि जमीन के विवाद में नैनी पुलिस ने थाने लाकर मारपीट की और चालान कर दिया। जबकि, पुलिस का कहना है कि पूर्व सैनिक खुद अपनी बाइक से थाने आया था और उसकी पत्नी ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए वर्दी तक फाड़ ...