मथुरा, अप्रैल 22 -- भरतपुर रोड स्थित नेवी रिसॉर्ट में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं सर्वोदय हॉस्पिटल के सानिध्य में आयोजित ब्रजप्रांत के प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन हुआ। इसमें आठ जिलों के प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, भारत माता एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि विभाग संघ चालक एवं बीएसए महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र मिश्रा ने पंच परिवर्तन के विषय पर प्रकाश डालते हुए सेवा सम्मान और साहस के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता ब्रजप्रांत के अध्यक्ष ब्रिगेडियर डॉ. भुवनेश चौधरी, कर्नल लाखन सिंह, कर्नल संजीव अग्निहोत्री तथा सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्र प्रथम की भावना पर अपने-अपने विचार रखे। प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.