मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मुजफ्फरपुर की कन्हौली शाखा ने शुक्रवार को नववर्ष के मौके पर मिलन समारोह का आयोजन किया। रिटायर हवलदार दिलीप कुमार पांडेय के आवासीय परिसर में हुए समारोह की अध्यक्षता कैप्टन राम दिनेश राय ने की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने आगामी योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में कैंटीन में वाहन पार्किंग में असुविधा होने तथा एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम में दवाओं की अनुपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। मौके पर कैप्टन मदन मोहन झा, कैप्टन विनय कुमार सिंह, सहयोग ठाकुर, लाल बाबू महतो, सूबेदार मनीष कुमार, चंद्रभूषण राय, रामप्रीत महतो, अखिलेश तिवारी, धीरू कुमार झा, उमेश ठाकुर, दिलीप कुमार पांडेय, पंकज कुमार, केके चौधरी, निरंजन कुमार सिंह, राम इकबाल मिश्रा, सिया...