पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक 24 को
पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की मासिक जिला बैठक आगामी 24 मई को रेड़मा स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई है। जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, जिला सैनिक बोर्ड एवं सैनिक आरामगाह की स्थापना में हो रही देरी, कैंटीन की स्थायी सुविधा, राज्य सरकार की नौकरियों में पूर्व सैनिकों के आरक्षण तथा नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सैनिकों को होल्डिंग टैक्स में छूट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा 26 जुलाई को आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श होगा। यह भी पढ़ें- जिला सैनिक बंधु की बैठक 22 मई को परिषद ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विजय दिवस को सम्मानपूर्वक मनाने की योजना है। जिलाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.