लखीमपुरखीरी, मई 11 -- गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने की और संचालन गजेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। गजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि शाहजहांपुर में रमेश चंद्र शर्मा द्वारा स्पर्श सेवा केंद्र एवं नमन सर्विस सेंटर का संचालन किया जा रहा है जहां पेंशन, आधार, ईसीएच कार्ड, सेवा से मिलने वाले अनुदान और आयकर रिटर्न से संबंधित जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कई पूर्व सैनिकों के बैंक खाते अभी तक संयुक्त नहीं हो सके हैं। इस पर सभी से जल्द से जल्द खाते संयुक्त कराने की अपील की गई ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.