पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कार्यकारिणी घोषित
मथुरा, जुलाई 13 -- पूर्व सैनिकों की रविवार को हुई वार्षिक बैठक में मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. भुवनेश चौधरी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संरक्षक एसके सिंह, परिषद के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह, महासचिव बलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, संगठन मंत्री भगवान सिंह वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम फौजदार, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. रमेश चन्द आदि को नियुक्त किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि पूर्व सैनिकों का यह संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक के घटक दल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। अतः सभी को राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से कार्य करना है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: देवेंद्र प्रसाद फिर बने शाखाध्यक्ष, किशोर कुणाल संरक्षक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.