पूर्व सैनिक संभालेंगे घर-घर तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी
कन्नौज, अगस्त 11 -- कन्नौज। इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान को केवल सरकारी आयोजन तक सीमित रखने के बजाय जनभागीदारी का अभियान बनाने की तैयारी है। प्रशासन ने पूर्व सैनिकों को अभियान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में घरों और प्रतिष्ठानों तक तिरंगा पहुंचाने के लिए प्रेरित किया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसलिए प्रयास होना चाहिए कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के अधिक से अधिक घरों, सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया जाए। यह भी पढ़ें- जिले में हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ आयोजित उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.