मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- सकरा। पूर्व सैनिक संघ की केशोपुर शाखा इकाई के गठन के लिए रविवार को केशोपुर मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी ने की। शाखा इकाई का अध्यक्ष जनक प्रसाद, उपाध्यक्ष बाबूलाल राय व वेदनाथ यादव और कार्यालय प्रभारी अरविंद कुमार यादव को मनोनीत किया गया। पूर्व सैनिक संघ शाखा केशोपुर के कार्यालय का उद्घाटन मेजर जनरल एके सिन्हा, शहीद प्रमोद कुमार की मां दौलती देवी, जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद मिश्रा, जिला सचिव धीरज रंजन आदि ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...