पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की तिमाही बैठक सम्पन्न, आठ प्रस्ताव पारित
उरई, अगस्त 11 -- उरई, संवाददाता । पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की तिमाही बैठक मंगलवार को उरई में हवलदार अनिल सिंह पुरवा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष व संरक्षक कमांडर अनूप मेहरोत्रा नौसेना मेडल ने की। बैठक की शुरुआत में पिछले दिनों स्वर्गवास हुए पूर्व सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद कोषाध्यक्ष हवलदार सुनील सिंह गुर्जर ने संगठन का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष कमांडर अनूप मेहरोत्रा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन व अन्य समस्याओं का निराकरण करना है। इस दिशा में संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। बैठक में 8 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें पिछले माह के कार्यक्रमों पर धन्यवाद प्रस्ताव, भविष्य के कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.